छपरा, जुलाई 28 -- Chapra News: मनरेगा पीओ समेत चार नामजद, पांच अज्ञात को बनाया अभियुक्त मढ़ौरा। एक संवाददाता स्थानीय प्रखंड परिसर स्थित मनरेगा कार्यालय के सामने मंगलवार को दिन करीब साढ़े 12 बजे प्रखंड प्रमुख नीतू कुमारी के देवर भलुई निवासी 26 वर्षीय विकास कुमार राय की कुछ युवकों ने जमकर पिटाई कर दी।

घटना का विवरण घटना में विकास गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस की मदद से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल विकास कुमार राय ने आरोप लगाया कि वह मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) नंदन कुमार आस्तिक के पास जीरामजी योजना दर्ज कराने गए थे। इसी दौरान योजना से संबंधित जानकारी लेने पर पीओ नाराज हो गए और कथित तौर पर भावलपुर से कुछ युवकों को फोन कर बुलाया। इसके बाद सात-आठ मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए 10 से 15 युवकों ने उन पर...