छपरा, जुलाई 3 -- Chapra News: मढ़ौरा। मढ़ौरा थाना पुलिस ने पियरपुरवा चंवर में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 600 लीटर देसी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक बाइक, शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए और आधा दर्जन अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: शराब और बाइक संग आरोपित को पकड़ापुलिस का अभियान थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को डीएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने पियरपुरवा चंवर में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब 600 लीटर देसी शराब, शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और एक बाइक जब्त की गई। मौके से पियरपुरवा निवासी अमेरिका महतो को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय ल...