छपरा, अगस्त 31 -- Chapra News: फोटो - 11 मढ़ौरा व्यापार मंडल कार्यालय के सामने चीनी मिल के मुद्दे पर एक दिवसीय धरना देते धरनार्थी मढ़ौरा, एक संवाददाता। मढ़ौरा की ऐतिहासिक चीनी मिल को मढ़ौरा में ही पुनर्जीवित कर शीघ्र चालू कराने की मांग को लेकर सोमवार को मढ़ौरा व्यापार मंडल कार्यालय के सामने आंदोलनकारियों ने एकदिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान आंदोलन को और व्यापक एवं मजबूत बनाने का भी निर्णय लिया गया।

धरने का संचालन कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा समाजसेवी नीरज कुमार ने की, जबकि संचालन विष्णु गुप्ता ने किया। इस आंदोलन के सूत्रधार वीर आदित्य और मार्गदर्शक दिलीप साह ने अपने सम्बोधन में सभी मौजूद लोगों से आगे की लड़ाई के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1904 में स्थापित चीनी मिल मढ़ौरा की औद्योगिक पहचान के साथ किसा...