Chapra News: मढ़ौरा नगर प्रशासन ने हाई स्कूल छठ घाट की शुरू की सफाई
छपरा, नवम्बर 10 -- छठ घाटों की सफाई शुरू Chapra News: हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया नगर प्रशासन, डबरा नदी से जलकुंभी हटाने का काम भी शुरू फोटो- हिन्दुस्तान असर मढ़ौरा, एक संवाददाता। मढ़ौरा के प्रसिद्ध हाई स्कूल छठ घाट की साफ-सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। इसके साथ ही नेपाली छठ घाट सहित नगर के अन्य प्रमुख छठ घाटों की सफाई भी शुरू कर दी गई है। मालूम हो कि मढ़ौरा हाई स्कूल छठ घाट और नेपाली छठ घाट पर नगर के कई वार्डों के छठव्रती भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने पहुंचते हैं। इन घाटों पर गंदगी का अंबार लगा था, वहीं डबरा नदी के पानी में जगह-जगह जलकुंभी फैली हुई थी। इससे छठव्रतियों को पूजा के दौरान काफी परेशानी होने की आशंका थी। आपके अपने लोकप्रिय अखबार हिन्दुस्तान में छठ घाटों की बदहाली और डबरा नदी में फैली जलकुंभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.