छपरा, अक्टूबर 14 -- डॉक्टर और उपेंद्र शर्मा के बीच विवाद Chapra News: डॉक्टर ने सरकारी कार्य में बाधा डालने का लगाया आरोप मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वीरेश कुमार और नथुआ निवासी उपेंद्र शर्मा के बीच विवाद का मामला सामने आया है। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने उपेंद्र शर्मा के खिलाफ मढ़ौरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं, उपेंद्र शर्मा ने भी थानाध्यक्ष के नाम से एक लिखित शिकायत रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से मढ़ौरा थाना को भेजी है। किन्तु अभी तक उपेंद्र शर्मा की प्राथमिकी दर्ज होने की सूचना नही है। इधर दर्ज प्राथमिकी में डॉ वीरेश कुमार ने आरोप लगाया है कि उपेंद्र शर्मा अस्पताल में बेवजह आते हैं। मना करने पर चिकित्सक के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करते हैं। साथ ही, सरकारी कार्य ...