छपरा, अगस्त 10 -- Chapra News: अमनौर । थाना क्षेत्र के बलडीहां गांव में सोमवार को करंट से अधेड़ महिला की मौत हो गयी । वह गांव के स्व पारसनाथ सिंह की पत्नी सीता देवी बताई गई है। महिला गांव में एक शिव मंदिर में पूजा करने गई थी । लौटने के क्रम में बारिश से बचने के लिए नल -जल आपूर्ति कमरे में चली गयी। वहां बिजली के कटे तार के संपर्क में आये लोहे की गेट के संपर्क में महिला आ गई । महिला को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमोर्टम के लिये छपरा भेजा । घटना के बाद पुत्र धीरज कुमार व पतोहू रूबी देवी सहित अन्य परिजनों रो-रोकर बुरा हाल था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...