छपरा, जुलाई 16 -- Chapra News: सूर्य मंदिर घाट से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई जलभरी, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह पीले वस्त्र धारण कर सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा 5 गड़खा प्रखंड के मरीचा गांव स्थित भगवती स्थान के वार्षिकोत्सव के मौक़े पर होने वाले अखंड अष्टयाम को लेकर गुरुवार निकली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु गड़खा, एक संवाददाता।

कलश यात्रा का आयोजन प्रखंड के मरीचा गांव स्थित भगवती स्थान के वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाले अखंड अष्टयाम को लेकर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। वैदिक मंत्रोच्चार और जयघोष के बीच निकली कलश यात्रा में सैकड़ों महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु भगवान के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।...