छपरा, नवम्बर 3 -- छपरा मंडल कारा में छठ की तैयारी Chapra News: जेल परिसर के घाट पर गूंजेंगे छठ मइया के गीत, तीन दर्जन से अधिक महिला-पुरुष बंदी करेंगे व्रत फोटो: 1 छठ पर्व को लेकर छपरा मंडल कारा परिसर स्थित तालाब की सफाई करते जेल के सफाई कर्मी छपरा, एक संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर छपरा मंडल कारा में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। जेल परिसर स्थित तालाब की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। इस बार भी मंडल कारा में बंद महिला और पुरुष बंदी पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ छठ व्रत करेंगे। जेल परिसर स्थित घाट पर एक बार फिर छठ मइया के पारंपरिक गीत गूंजेंगे। इसको लेकर जेल प्रशासन ने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। जानकारी के अनुसार इस वर्ष जेल में तीन दर्जन से अधिक महिला और पुरुष बंदी छठ व्रत करने की तैयारी में हैं। व्रतधारियों की सुविध...