Chapra News: भैंस के हमले में अधेड़ की मौत
छपरा, अक्टूबर 4 -- Chapra News: जलालपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के छपरा-मलमलिया पथ (एनएच-331) पर आईटीबीपी के पास रविवार की शाम भैंस के हमले में 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बनियापुर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी धर्मदेव मिश्र के पुत्र गणेश्वर मिश्र उर्फ पुजारी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि गणेश्वर मिश्र पैदल कहीं जा रहे थे। इसी दौरान भैंस ने उन पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.