छपरा, अक्टूबर 28 -- Chapra News: गड़खा, एक संवाददाता। छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर गड़खा थाना क्षेत्र के मटखौंवा के पास सड़क हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है। मंगलवार की रात ट्रक और टेंपो की भीषण टक्कर में पति-पत्नी और बेटे समेत पाँच लोगों की मौत ने एक बार फिर इस हाइवे पर सड़क सुरक्षा की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस स्थान पर पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं जिनमें कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। ऐसे में दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की जरूरत महसूस की जा रही है। मंगलवार की रात हुआ हादसा भी इसी खतरे की गंभीर तस्वीर पेश करता है। यह भी पढ़ें- Chapra News: शादी से लौटते परिवार पर टूटा कहर, ट्रक ने टेंपो को रौंदा, मां-बेटे समेत चार की मौत पंजाब में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा परि...