छपरा, अक्टूबर 11 -- Chapra News: भूमि सुधार कर्मचारी संघ की नई जिला कार्यकारिणी फोटो- 18 - रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट के संघ भवन में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में उपस्थित भूमि सुधार कर्मचारी छपरा, एक संवाददाता। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के सारण जिला इकाई का जिला स्तरीय सम्मेलन रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट के संघ भवन में हुआ। सम्मेलन में संघ की सांगठनिक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान नई जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न पदों के लिए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। नई कार्यकारिणी में मुन्ना शेखर को जिला अध्यक्ष, राम प्रताप सिंह को जिला सचिव व प्रिंस कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं नीरज कुमार को जिला उपा...