Chapra News: भूमि विवाद में मारपीट में पांच घायल
छपरा, जुलाई 18 -- Chapra News: तरैया । थाना क्षेत्र के माधोपुर छोटा गांव में शुक्रवार की रात भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में मोहम्मद शकील, मोहम्मद इशरार और मोहम्मद सलीम सहित अन्य शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज तरैया रेफरल अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उधर तरैया रेफरल अस्पताल परिसर एवं माधोपुर बड़ा गांव में पूर्व के विवाद को लेकर हुई अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में रेफरल अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी उत्तम कुमार तथा माधोपुर बड़ा गांव निवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.