छपरा, सितम्बर 7 -- Chapra News: 28 दरियापुर के दारोगा प्रसाद राय चौक पर भूमि अधिग्रहण के खिलाफ पुतला दहन करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य दरियापुर। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने हरदिया चंवर में सेटेलाइट टाउनशिप व ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा के लिए जमीन अधिग्रहण के खिलाफ सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित दारोगा प्रसाद राय चौक पर पीएम व सीएम का पुतला दहन किया। काफी संख्या में किसान प्रखंड मुख्यालय पर एकत्र हुए और वहां से मोदी व सम्राट चौधरी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दारोगा प्रसाद राय चौक पर पहुंचे। फिर दोनों का पुतला दहन किया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार हरदिया चंवर भूमि अधिग्रण बिल का फैसला वापस ले अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की मंसा किसानों को भूमिहीन बनाना है। ऐसा नहीं होने दिया जाए...