छपरा, अगस्त 9 -- Chapra News: पेज पांच की लीड खेती व आबादी वाली जमीन का अधिग्रहण का विरोध फोटो- 13 दरियापुर के धर्मानगत टोला सामुदायिक भवन पर जमीन अधिग्रहण के खिलाफ रविवार को बाल बच्चों के साथ धरना प्रदर्शन करते किसान दरियापुर। प्रखंड के धर्मांगत टोला स्थित सामुदायिक भवन के सामने किसानो ने अपने अपने परिवार के साथ धरना दिया। धरना के दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। धरना में शामिल किसानों ने बताया कि शेरपुर दिघवारा के बीच सिक्सलेन पुल का निर्माण चल रहा है। उसी के सामानांतर सरकार की सिक्सलेन सड़क के निर्माण की योजना है जिसमें मटिहान,धर्मांगत,रामपुर जैती,जैतीपुर आदि गांवों के दर्जनों किसानों की खेती व आबादी वाली जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। इससे काफी संख्या के किसान भूमिहीन हो जायेंगे। बाल बच्चे भूखों मरने लगेंगे। इसलिए ह...