Chapra News: भिखारी ठाकुर की कला-विरासत विषय पर व्याख्यान-सह-प्रदर्शन
छपरा, अक्टूबर 24 -- Chapra News: छपरा। बिहार की समृद्ध लोककला,लोकनाट्य परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण,संवर्धन व जनसामान्य तक उसके प्रचार-प्रसार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शनिवार को छपरा संग्रहालय के सभागार में भिखारी ठाकुर : बिहार की कला-विरासत' विषय पर व्याख्यान-सह-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन छपरा संग्रहालय की सहायक संग्रहालयाध्यक्ष दीपा चौहान ने किया। विषय-विशेषज्ञ डॉ.जैनेन्द्र दोस्त ने लोकनाट्यकार भिखारी ठाकुर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने भिखारी ठाकुर के जन्म से लेकर कला व संस्कृति के क्षेत्र में उनके योगदान तक की यात्रा पर प्रकाश डाला। प्रस्तुति के माध्यम से बिहार की समृद्ध लोक नाट्य परंपरा तथा भिखारी ठाकुर की कला-साधना को रेखांकित किया गया। इस अवसर पर भिखारी ठाकुर के नाट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.