छपरा, अगस्त 10 -- Chapra News: 18 चमरहियां गांव में नवनिर्मित श्री मां काली मंदिर से सोमवार को निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु दाउदपुर (मांझी)।

महायज्ञ का शुभारंभ मांझी प्रखंड के चमरहियां गांव स्थित नवनिर्मित श्री मां काली मंदिर परिसर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। सुबह से हीं श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर तथा पुरुष श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ पूरे गांव की परिक्रमा की। हाथी-घोड़े, बैंड-बाजे और भक्ति संगीत के बीच निकली शोभायात्रा से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूब गया। श्रद्धालु इसके बाद चमरहियां बाजार स्थित शिव मंदिर सरोवर पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना संपन्न हुई।

धार्मिक प्रक्र...