छपरा, जुलाई 6 -- Chapra News: 23 इसुआपुर में सोमवार को भरत तिवारी की स्मृति में कैंडल मार्च निकालते हुए लोग इसुआपुर, एक संवाददाता। सामाजिक कार्यकर्ता भरत भूषण तिवारी की स्मृति में इसुआपुर में गोपाल चतुर्वेदी के नेतृत्व में श्रद्धांजलि स्वरूप कैंडल मार्च निकाला गया। लाल दास मठिया परिसर से शुरू हुआ यह मार्च पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए संपन्न हुआ। इस दौरान हाथों में मोमबत्तियां लिए दर्जनों लोगों ने दिवंगत भरत भूषण तिवारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मार्च के दौरान उपस्थित लोगों ने भरत भूषण तिवारी के सामाजिक योगदान और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कैंडल मार्च में त्रिभुवन चतुर्वेदी, आशीष चतुर्वेदी, अजय बाबा, डॉ. राजू कुमार, गौरव सिंह गौरव, धीर...