छपरा, सितम्बर 3 -- Chapra News: जलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के भटकेशरी मठ चार सितंबर को धूमधाम से आयोजित होने वाले श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर गुरुवार को 24 घंटे का अखंड अष्टयाम वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ। अष्टयकम का समापन शुक्रवार को होगा तथा रात में धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा जिसमें सैकडों श्रद्धालु भक्तगण शामिल होंगे। मठ के अध्यक्ष बाबा दामोदर दास जी उदासीन ने बताया कि जन्मोत्सव का समापन शनिवार को विशाल भंडारा के आयोजन के साथ किया जाएगा। मौके पर अजय पांडेय, रंजीत कुमार मिश्रा, राजीव पांडेय, संजय सिंह व अन्य थे। राधे कृष्ण मंदिर कांही में सांस्कृतिक कार्यक्रम आज से जलालपुर। यह भी पढ़ें- Kodarma News: चिलोडीह में 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन को लेकर निकली भव्य जलयात्रा प्रखंड के राधे कृष्ण मंदिर कांही ...