छपरा, जुलाई 18 -- Chapra News: एकमा। लंबित कांडों में विशेष रुचि लेते हुए 10 और 10 से अधिक मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने पर सारण के एसएसपी विनीत कुमार ने एकमा थाना के तीन पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र (सुसेवांक) देकर पुरस्कृत किया। पुरस्कृत होने वालों में पुअनि आकाश कुमार, पुअनि जलजीत कुमार तथा पुअनि सतीश कुमार शामिल हैं। उत्कृष्ट अनुसंधान, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन और बेहतर पुलिसिंग के लिए उन्हें यह सम्मान मिला। एकमा थानाध्यक्ष राम बालक यादव ने बताया कि यह उपलब्धि थाना के लिए गौरव की बात है। इससे पुलिस पदाधिकारियों का उत्साह बढ़ेगा और भविष्य में भी लंबित कांडों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन के लिए और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। यह भी पढ़ें- Chapra News: लंबित कांडों का समयबद्ध निष्...