छपरा, अगस्त 31 -- Chapra News: छपरा, हमारे संवाददाता। जिले के सरकारी अस्पताल छपरा सदर अस्पताल में सोमवार को एक स्वस्थ बच्ची के जन्म के बाद परिवार की खुशियां दोगुनी हो गईं। छपरा सदर प्रखंड के मेथवलिया गांव निवासी शेखर सिंह की पत्नी साक्षी कुमारी ने सदर अस्पताल में पहला एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। बेटी के जन्म की खबर मिलते ही पूरे परिवार के चेहरे खुशी से खिल उठे। यह भी पढ़ें- आचार्य मनोज को दी गई भावभीनी विदाईबेटी का स्वागत बेटी के जन्म को खास और यादगार बनाने के लिए परिवार ने अनोखा अंदाज अपनाया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद शेखर सिंह ने एक गाड़ी को विशेष रूप से सजवाया और अपनी पत्नी और नवजात बच्ची को उसी गाड़ी से पूरे सम्मान और खुशी के साथ घर लेकर पहुंचे। गांव पहुंचने पर परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों ने मां और नवजात बच्ची का खुशी-ख...