छपरा, जुलाई 2 -- Chapra News: रोगी कल्याण समिति की बैठक नहीं होने पर जताई नाराजगी नल-जल योजना की रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश फोटो- 3- गड़खा प्रखंड परिसर स्थित लोहिया भवन में प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में मौजूद अध्यक्ष सर्वेश्वर सिंह, बीडीओ रत्नेश रवि, सीओ नीली यादव व अन्य गड़खा, एक संवाददाता। प्रखंड परिसर स्थित लोहिया भवन में प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा के साथ संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सर्वेश्वर सिंह ने की। पिछली बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि के बाद विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में नाराजगी बैठक में रोगी कल्याण समिति की बैठक अब तक आयोजित नहीं होने पर सदस्यों ने नाराजगी जताई और नियमित रूप ...