छपरा, सितम्बर 3 -- Chapra News: छपरा,हमारे संवाददाता। गड़खा थाना क्षेत्र के रीवा रोड स्थित मां अंबे अल्ट्रासाउंड डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापेमारी की गई। सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार चौधरी ने बताया कि सेंटर के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर टीम ने जांच की तो कई बिंदुओं पर अनियमितता सामने आई। इसके बाद अल्ट्रासाउंड केंद्र को तत्काल सील कर दिया गया। साथ ही वहां रखे रजिस्टर सहित अन्य दस्तावेजों को भी सील किया गया है, ताकि जांच के दौरान किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं हो सके। सिविल सर्जन ने बताया कि सेंटर के खिलाफ गड़खा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान केंद्र के संचालन से संबंधित आवश्यक कागजातों की भी जांच की। विभाग को श...