छपरा, अक्टूबर 22 -- Chapra News: दवा, अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे मशीन समेत उपकरण बर्बाद, फुलवरिया में चल रही ओपीडी मकेर, सारण ए सं। मकेर में बाढ़ का पानी उतरने के बाद अस्पताल की बदहाली सामने आने लगी है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 सितंबर की रात बाढ़ का पानी घुस गया था। अब चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गई है। अस्पताल में तीन से चार फीट पानी भरने से दवाइयां, फर्नीचर, अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे मशीन समेत कई जरूरी उपकरण बर्बाद हो गए। इससे अस्पताल को करोड़ों रुपये की क्षति होने का अनुमान है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: सदर अस्पताल की सीटी स्कैन सेवा ठप, मरीज हो रहे हलकानबाढ़ से दवाइयों और उपकरणों को नुकसान दवा से लेकर मशीन तक बर्बाद बाढ़ के पानी ने अस्पताल की सूरत बिगाड़ दी है। पानी में डूबने से दवाइयां, अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे मशीन, टेबल, कुर्सियां, बेड,...