छपरा, अक्टूबर 8 -- Chapra News: मकेर के प्रधान लिपिक पर राहत-बचाव कार्य में बाधा डालने का आरोप प्राथमिकी व आरोप पत्र गठित करने का निर्देश छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण में बाढ़ की विभीषिका के बीच राहत और बचाव कार्य से जुड़े सरकारी कर्मियों की गैरहाजिरी पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। मकेर अंचल कार्यालय के प्रधान लिपिक सुभाष कुमार को बिना सूचना लगातार कार्यस्थल से अनुपस्थित रहने और वरीय अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने के आरोप में जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला राजस्व शाखा निर्धारित किया गया है। वहीं, आपदा जैसे महत्वपूर्ण कार्य में अपेक्षित सहयोग नहीं करने के कारण उनके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा-56 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने और अनुशासनिक कार्रवाई के लिए 24 घंटे के भ...