छपरा, जुलाई 23 -- Chapra News: मांझी। मांझी थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े पांच हजार रुपये की छिनतई हुई। यह घटना महम्मदपुर झूखुरिया माई मुख्य मार्ग पर सिंगही मोड़ के समीप हुई। शाइन एसपी मॉडल की बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित व्यक्ति महम्मदपुर स्थित एसबीआई बैंक से पैसे निकालकर अपनी साइकिल से गांव लौट रहा था। बैंक के समीप से ही पीछा कर रहे बदमाशों ने महम्मदपुर और सिंगही गांव के बीच चंवर में एक सुनसान इलाके में पीड़ित को निशाना बनाया और पैसा झपट कर फरार हो गए। घटना के सीसीटीवी फुटेज में सभी बदमाश कैद हो गए हैं, जिसमें उन्हें वारदात को अंजाम देने के बाद उसी रास्ते वापस लौटते देखा जा सकता है। पीड़ित की पहचान थाना क्षेत्र के सिंगही मठिया गांव निवासी 62 वर्षीय कृष्णा महतो के रूप में हुई है...