छपरा, जुलाई 6 -- Chapra News: गड़खा, एक संवाददाता। छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर गड़खा थाना क्षेत्र के मटका चाय दुकान के पास सोमवार को बाइक सवार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में बाइक चालक ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि ट्रक चालक और खलासी बाल बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मुजफ्फरपुर से छपरा की ओर आदी लदा ट्रक जा रहा था। इसी दौरान मटका चाय दुकान के पास अचानक एक बाइक सामने आ गई। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने ट्रक का संतुलन खो दिया जिससे ट्रक सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। दुर्घटना के दौरान बाइक चालक ट्रक की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।

राहत कार्य आसपास के लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए ट्रक च...