छपरा, जुलाई 28 -- Chapra News: फोटो-6 : रसूलपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में चनचौरा पंचायत की मुखिया सावित्री देवी की जलाई गई कार रसूलपुर। थाना क्षेत्र की चनचौरा पंचायत की मुखिया सावित्री देवी की कार में असामाजिक तत्वों ने सोमवार की आधी रात पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जल रही कार को बचाने के लिए पड़ोसियों ने डायल-112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस तत्काल दमकल के साथ पहुंची और आग पर काबू पाया। इस संबंध में पड़ोसियों ने बताया कि मुखिया के परिवार का कोई भी सदस्य गांव में नहीं था। मुखिया द्वारा अपने पड़ोसी एवं एक पट्टीदार के बंद घर के सामने कार खड़ी की गई थी। वर्षों से मुखिया के परिजन उसी स्थान पर कार खड़ी करते रहे हैं। लोगों के अनुसार, आग की लपटें जिस तरह अचानक फैलीं, उससे कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के सूचक...