छपरा, सितम्बर 27 -- Chapra News: मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा थाना क्षेत्र के असोइयां गांव में बंद पड़े एक घर को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के आभूषण और नकद की चोरी कर ली। घटना 25 सितंबर की रात की बताई जा रही है। गृहस्वामी जवाहिर सिंह अपनी पत्नी के इलाज के लिए 13 सितंबर से पटना में रह रहे थे। 23 सितंबर को वे पत्नी को लेकर इलाज के लिए दिल्ली चले गए थे। इसी दौरान घर सुनसान था। घटना का खुलासा 26 सितंबर की सुबह हुआ, जब सलेमपुर निवासी उनके भतीजे रोहित कुमार सिंह घर पहुंचे। परिजनों के अनुसार, चोर दो जोड़ी कान की बाली, एक हार, दो जोड़ी नथ, चार चूड़ियां, मांग टीका, मंगलसूत्र, करीब 300 ग्राम चांदी की पायल और 15 हजार रुपये नकद चुरा ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पीड़ित परिवार ने थाने में आवेदन देकर चोरी की घटना का उद्भेदन...