छपरा, जुलाई 3 -- Chapra News: तरैया। थाना क्षेत्र स्थित शैडोफैक्स टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के डिलीवरी कर्मियों पर ग्राहकों से धोखाधड़ी कर ओटीपी प्राप्त करने और पार्सलों में हेराफेरी करने का आरोप लगा है। इस मामले में कंपनी के कर्मचारी व तरैया गांव निवासी अरविंद कुमार ने शुक्रवार को स्थानीय थाने में चार डिलीवरी कर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

आरोपितों की पहचान प्राथमिकी के अनुसार, आरोपितों में परौना निवासी सुकेश कुमार, बंसोही-जझौली निवासी रवि कुमार उपाध्याय, माधोपुर पांडे चकिया निवासी आर्यन पांडे और समस्तीपुर जिले के हरपुर एलॉथ निवासी व कंपनी के पूर्व हब इंचार्ज विकास कुमार शामिल हैं। शिकायत में कंपनी को 1,61,160 रुपये की क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मारपीट मामले में गिरफ्तारी मारपीट म...