छपरा, जुलाई 19 -- Chapra News: डिप्टी सीसीएम ने प्लेटफॉर्म पर जानवरों की रोकथाम के दिए सख्त निर्देश वाहन स्टैंड की व्यवस्था, पार्किंग प्रबंधन, साफ-सफाई तथा यात्री सुविधा का जायजा लिया छपरा, हमारे संवाददाता।

निरीक्षण विवरण पूर्वोत्तर रेलवे के डिप्टी मुख्य वाणिज्य प्रबंधक रूपेश कुमार ने रविवार को छपरा जंक्शन का औचक निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्लेटफॉर्म पर कभी-कभी आवारा पशुओं के दिखाई देने की समस्या पर उन्होंने गंभीर चिंता जताई। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में प्लेटफॉर्म पर मवेशी या अन्य जानवर नजर नहीं आने चाहिए। इसके लिए स्टेशन के दोनों छोर पर काउ कैचर लगाने का निर्देश दिया, ताकि जानवर प्लेटफॉर्म क्षेत्र में प्रवेश न कर सकें और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके...