Chapra News: प्राथमिकी के आदेश के बाद मढ़ौरा के वीडियो क्रिएटरों में मची हलचल
छपरा, अगस्त 26 -- Chapra News: मढ़ौरा। एक संवाददाता टेहटी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में परीक्षा के दौरान प्रवेश कर वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिए जाने के बाद मढ़ौरा के वीडियो क्रिएटर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के बीच हड़कंप की स्थिति है।
वीडियो बनाने के तरीकों पर चर्चा शिक्षा विभाग की कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर सक्रिय कई लोग अब स्कूल, सरकारी कार्यालय और सार्वजनिक स्थलों पर वीडियो बनाने के तौर-तरीकों को लेकर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले में जांच के बाद बाहरी लोगों के विद्यालय परिसर में प्रवेश और वीडियो बनाए जाने को शिक्षकों को परेशान करने तथा पठन-पाठन में बाधा उत्पन्न करने की स्थिति से जोड़ते हुए कार्रवाई की अनुशंसा की गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.