छपरा, जुलाई 21 -- Chapra News: मंत्री अशोक चौधरी सहित कई राजनेता व अधिकारी हुए शामिल मशरक । एक संवाददाता पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के अनुज स्व दीनानाथ सिंह की बरसी श्रद्धांजलि सोमवार को समारोह पूर्वक मनी ।

समारोह का आयोजन दीनानाथ सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके बड़े पुत्र युवराज सुधीर सिंह द्वारा विद्वान आचार्यो की टोली के साथ विधिवत हवन-पूजन किया गया । पूजन हवन में दीनानाथ सिंह के छोटे भाई विधायक केदारनाथ सिंह, बड़े भाई पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के पुत्र मांझी विधायक रणधीर कुमार सिंह, समधी सोनपुर विधायक विनय सिंह, छोटे भाई भाई मदन सिंह, राजू सिंह, अभिलेश सिंह , अधिवक्ता ऋतुराज सिंह , अभिषेक सिंह टूटू सहित परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हुए। बरसी कार्यक्रम मे बिहार, झारखंड व उत्तर प्रदेश के आम से खास लोग पहुंचे। श्रद्धांजलि देने वालों मे ...