छपरा, सितम्बर 8 -- Chapra News: बनियापुर, एक प्रतिनिधि। स्नातक प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर में प्रमोटेड छात्रों का अब तक परीक्षा परिणाम जारी नहीं होने से छात्र परेशान हैं। पिछले एक माह से परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों के सामने अब नए सत्र की परीक्षा को लेकर उहापोह की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि विश्वविद्यालय द्वारा आगामी सत्र की परीक्षा का फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी गई है, लेकिन प्रमोटेड छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने में परेशानी हो रही है। छात्रों का कहना है कि ऑनलाइन आवेदन के दौरान उनका परीक्षा फॉर्म खुल ही नहीं रहा है। ऐसे में वे परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित होने की आशंका से चिंतित हैं। छात्रों ने बताया कि परिणाम को लेकर वे कई बार संबंधित महाविद्यालय से संपर्क कर चुके हैं, लेकिन अब तक उन्हें परीक्षा परिणा...