छपरा, सितम्बर 14 -- Chapra News: प्रसूति महिलाओं को नहीं मिल रहा भोजन जलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड प्रमुख अखिलेश्वर पासवान ने सोमवार को जलालपुर अस्पताल का निरीक्षण किया जिसमें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उमेश रजक सहित कई चिकित्सक व कर्मी गायब पाए गए। प्रमुख ने आरोप लगाया कि चिकित्सा प्रभारी हमेशा गायब रहते हैं। निरीक्षण के दौरान खुलासा हुआ कि प्रसूति महिलाओं को एक साल से भोजन नहीं मिल रहा है। प्रसूति महिलाओं को सुधा का दूध दिया जाता था लेकिन छह महीने से वह भी नहीं मिल रहा है। अस्पताल में एन्टी रैबीज नहीं रहने पर प्रमुख ने नाराजगी जताई। वहीं इमरजेंसी वार्ड में बेड पर गंदा बेडशीट मिलने तथा बिजली रहने के बावजूद पंखा व एसी नहीं चलाए जाने पर प्रमुख ने आक्रोश व्यक्त करते हुए व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव कुमार क...