छपरा, अगस्त 5 -- Chapra News: परसा, एक संवाददाता। पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी अमनौर स्थित उसके एक संबंधी के घर से की। गिरफ्तार आरोपित की पहचान सगुनी गांव निवासी लालबाबू साह के पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसके अमनौर में किसी संबंधी के यहां होने की जानकारी मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वहां छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद बुधवार की दोपहर बाद आरोपित को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...