छपरा, अक्टूबर 26 -- सारण में निबंधन और पुलिस कार्रवाई Chapra News: कागजी प्रक्रिया में कमी से समय की बचत छपरा, नगर प्रतिनिधि। जमीन व संपत्ति के निबंधन की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए सारण जिले में पेपरलेस निबंधन व्यवस्था की दिशा में लगातार प्रगति हो रही है। डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से निबंधन प्रक्रिया को अधिक सुगम, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिले के विभिन्न निबंधन कार्यालयों में इस व्यवस्था के तहत एक दिन में कुल 150 अपॉइंटमेंट दर्ज किए गए। यह आंकड़ा जिले में पेपरलेस निबंधन व्यवस्था को आगे बढ़ाने की दिशा में हो रहे प्रयासों को दर्शाता है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, सारण निबंधन कार्यालय में सबसे अधिक 41 अपॉइंटमेंट दर्ज किए गए। वहीं, मशरक निबंधन कार्यालय में 38 और मढ़ौरा में 28 अपॉइंटमेंट दर्ज हुए। एकमा निबंधन क...