छपरा, जुलाई 3 -- Chapra News: तरैया। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पूर्व रंजिश को लेकर शुक्रवार को हुई अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में तीन महिलाएं घायल हो गईं। घायलों में राजवाड़ा निवासी मुस्कान खातून की गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफरल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया। वहीं बेलहरी निवासी मनिका कुमारी और उमरावती देवी का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Chapra News: फर्जीवाड़ा कर ओटीपी लेकर पार्सल में हेराफेरी, चार पर प्राथमिकीमारपीट की घटनाएं रास्ते में रोक कर सादे कागज पर जबरन निशान लेने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के माधोपुर बड़ा गांव में रास्ते में रोककर एक व्यक्ति से जबरन सादे कागज पर निशान लेने, नकदी छीनने और रंगदारी मांगने...