Chapra News: पुलिया की कमजोर रेलिंग से हादसे का रहता है खतरा
छपरा, जुलाई 8 -- Chapra News: तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड के पचभिंडा गांव स्थित हनुमान मंदिर के समीप एसएच-73 पर बनी पुलिया की रेलिंग लंबे समय से ध्वस्त है। रेलिंग टूट जाने के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया के किनारे बने गड्ढे में गिर जाते हैं, जिससे अब तक कई चालक, खलासी और राहगीर घायल हो चुके हैं। यह सड़क पटना, मुजफ्फरपुर और छपरा को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, जिस पर दिन-रात वाहनों का आवागमन बना रहता है। रेलिंग नहीं होने से साइकिल, बाइक, ऑटो तथा अन्य छोटे वाहन भी दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों की मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक पुलिया की मरम्मत नहीं कराई गई है, जिससे लोगों में आक्रोश है। वार्ड संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजू कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.