छपरा, अगस्त 7 -- Chapra News: उपभोक्ताओं को सब्सिडी, आवेदन प्रक्रिया व बैंक ऋण की दी गई जानकारी छपरा, हिटी। बिजली की बढ़ती जरूरत और घरेलू उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने के उद्देश्य से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता अभियान तेज किया गया है। योजना का लाभ अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचाने के लिए शुक्रवार से सारण जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों और छपरा नगर निगम क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए विद्युत कार्यपालक अभियंता, छपरा (पश्चिमी) कार्यालय में दो दिवसीय कैंप शुरू हुआ।

कैंप में जानकारी कैंप में उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने, सरकारी सब्सिडी, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, सोलर सिस्टम की क्षमता और स्थापना की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इच्छुक घरेलू उपभोक्ताओं को ऑनलाइन आवेदन करने में भी आवश्यक मार्गदर्शन और सहायता...