छपरा, सितम्बर 11 -- Chapra News: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन यह भी पढ़ें- भाजपा का सेवा संकल्प अभियान 17 से कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां गड़खा, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर सेवा समर्पण संकल्प अभियान को लेकर शुक्रवार को गड़खा पूर्वी मंडल की कार्यशाला आयोजित की गई। चिंतामनगंज बाजार स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने की। कार्यशाला में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले मासिक सेवा समर्पण संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अभियान को पंचायत और बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचा...