छपरा, सितम्बर 27 -- Chapra News: पात्र लोगों को आवास योजना का लाभ दिलाने की सरकार की है पहल ग्राम सभा में पारदर्शिता रखने का दिया गया था निर्देश फोटो 19 तरैया के भटगाई पंचायत में आयोजित ग्राम सभा में शामिल पंचायत प्रतिनिधि, आवास सहायक व लाभुक छपरा, नगर प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास प्लस एप 2.0 से जुड़े परिवारों को पक्का घर मिलने की राह रविवार को ग्राम सभा से होकर गुजरी। सारण जिले की सभी ग्राम पंचायतों में आवास प्लस एप 2.0 (2024) के माध्यम से जोड़े गये परिवारों की प्रारूप प्रतीक्षा सूची को ग्राम सभा के समक्ष रखा गया। ग्रामीण विकास विभाग के दिशा-निर्देश के आलोक में जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सूची के अंतिम अनुमोदन को लेकर डीडीसी, डीआरडीए निदेशक, सभी एसडीओ, बीडीओ, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, आवास सहायकों और...