छपरा, नवम्बर 5 -- नशाखुरानी गिरोह का शिकार हुआ युवक Chapra News: पटना जंक्शन से तरैया जाने के लिए चारपहिया वाहन में हुआ था सवार, कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया बेहोश पानापुर, एक संवाददाता। दीपावली और छठ महापर्व के मद्देनजर नशाखुरानी गिरोह की सक्रियता बढ़ गई है। ताजा मामला पटना से सामने आया है, जहां पानापुर के फकुली गांव का एक युवक नशाखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। बदमाशों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और उसके पास मौजूद नकदी, मोबाइल व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, फकुली गांव निवासी स्व. भैरों सिंह का 35 वर्षीय पुत्र सुनील सिंह गुजरात के वापी से घर लौट रहा था। बुधवार की अहले सुबह करीब एक बजे वह पटना जंक्शन पहुंचा। सुबह करीब चार बजे चारपहिया वाहन सवार गिरोह के सदस्यों ने उसे तरैया जाने की बात कहकर अपनी गाड़ी में बैठ...