Chapra News: पश्चिम बंगाल के विधायक का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
छपरा, अगस्त 10 -- Chapra News: 24 जलालपुर में सोमवार को पश्चिम बंगाल के विधायक रितेश तिवारी का स्वागत करते जिलाध्यक्ष उमेश तिवारी व अन्य। जलालपुर, एक प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल के भाजपा विधायक एवं महाराजगंज निवासी रितेश तिवारी का स्वागत जलालपुर में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया। वे सड़क मार्ग से कोलकाता जा रहे थे। सारण जिला पश्चिमी भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश तिवारी ने उन्हें अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष उमेश तिवारी ने कहा कि यह हमारे गर्व की बात है कि हमारे क्षेत्र के व्यक्ति रितेश तिवारी पश्चिम बंगाल में भाजपा के विधायक हैं। मौके पर जिलाध्यक्ष उमेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष कुश पांडेय, चिंटू तिवारी, किसान मोर्चा के अध्यक्ष मिंटू तिवारी, शैलेन्द्र सिंह, सर्वजीत पुरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.