छपरा, जुलाई 6 -- Chapra News: फोटो:21 राजेंद्र कालेज में सोमवार को पर्यावरण संरक्षण पर आयोजित व्याख्यान में उपस्थित विधार्थी छपरा, एक संवाददाता। राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत सोमवार कोराजेंद्र कॉलेज में पर्यावरणीय संतुलन एवं प्रकृति संरक्षण' विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपम कुमार सिंह ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण के संरक्षक ही नहीं, बल्कि मानव जीवन के आधार हैं। पृथ्वी को सुरक्षित और संतुलित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण को अपना नैतिक दायित्व मानना चाहिए। एनएसएस स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण और अधिकाधिक वृक्षारोपण को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Chapra News: नगर प्राथमिक शिक्षक संघ ने सम्मान समारोह में डीपीओ स्थापना धनंजय पासवान ...