छपरा, अगस्त 11 -- Chapra News: डीएम ने कचरा प्रबंधन, आर्द्रभूमि संरक्षण और सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती के दिए निर्देश छपरा, एक संवाददाता। जिला समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पर्यावरण एवं वन विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स, जिला आर्द्रभूमि संरक्षण समिति और एकल उपयोग प्लास्टिक प्रतिबंध समिति की संयुक्त समीक्षा की गई।

बैठक के विषय बैठक में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में वन संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने, आर्द्रभूमियों के संरक्षण, अवैध वन पातन, अवैध खनन, अवैध आरा मिल, वन्यजीव संरक्षण, कचरा प्रबंधन और एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। सबसे पहले पिछली ब...