छपरा, सितम्बर 19 -- Chapra News: फोटो- 18- प्लस टू विद्यालय इसुआपुर के प्रांगण में शनिवार को परीक्षा के समय स्कूल में ताला लटका हुआ देख आक्रोश व्यक्त करते हुए अभिभावक और स्कूल के बच्चे इसुआपुर, एक संवाददाता।

परीक्षा के दौरान हंगामा प्रखंड के खोभारी साह प्लस टू विद्यालय इसुआपुर में शनिवार को अर्धवार्षिक परीक्षा के दौरान दूसरी पाली के समय स्कूल में ताला लटका हुआ देखकर छात्र एवं उनके अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में हो-हल्ला मचाया। स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि राजेश सिंह कुशवाहा, वार्ड सदस्य सह शिक्षा समिति के अध्यक्ष रमन सिंह कुशवाहा, हृदयानंद सिंह, राकेश चौहान, रवि कुमार, पंकज कुमार, पप्पू महतो, पंकज सिंह, धनंजय साह, राजकुमार सिंह, नीलू कुमार, संजीव कुमार, सुदर्शन साह एवं अन्य ने कहा कि इस स्कूल में व्यवस्था व मनमानी का आलम यह है कि शिक्षक कभी ...