छपरा, अक्टूबर 6 -- Chapra News: फोटो 12 परसा में आई बाढ़ के बाद स्टेट हाइवे-73 पर हाई स्कूल चौक पर हुए जल जमाव से गुजरते वाहन परसा, एक संवाददाता।प्रखंड क्षेत्र में आई बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन कई प्रमुख सड़कों पर अब भी पानी जमा रहने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेट हाईवे स्थित हाई स्कूल चौक के अलावा परसा-मकेर,परसा-बनकेरवा,परसा-भेल्दी व परसा-मुजौना पथ समेत कई संपर्क मार्गों पर बाढ़ का पानी जमा है।

बाढ़ का पानी और समस्याएं इधर दो दिनों पहले सोनहो की ओर से आए बाढ़ के पानी ने प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र स्थित पचलख पंचायत के पचलख तख्त व डीह पचलख गांव के साथ सीमावर्ती तितिरा गांव को भी अपनी चपेट में ले लिया।पचलख पंचायत के वार्ड संख्या छह स्थित डीह पचलख के महादलित टोले में पानी प्रवेश कर जाने से...