छपरा, सितम्बर 2 -- Chapra News: परसा, एक संवाददाता। गंडक नदी के जलस्तर में मंगलवार को करीब एक फीट की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे बसे गांवों के लोगों में कुछ देर के लिए चिंता बढ़ गई, लेकिन नदी की पेटी चौड़ी होने और पानी का बहाव तेज रहने के कारण दियारा क्षेत्र के निचले इलाकों में जमा पानी बारवें, तुर्की, बेलहर और कोन्हवा की ओर से आसानी से निकल रहा है। इससे परसा प्रखंड के गंडक किनारे बसे गांवों में फिलहाल बाढ़ की स्थिति सामान्य बनी हुई है। जलस्तर में कमी आने के बाद बलिगांव, रसूलपुर, लतरहिया, बहलोलपुर, मनकी मनमाल, मनकी मनटाल, परसादी और चकजलाउद्दीन समेत आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। हालांकि नेपाल में लगातार बारिश और वहां की नदियों की स्थिति को देखते हुए ग्रामीण अभी भी पूरी तरह निश्चिंत नहीं हैं। लोगों क...