छपरा, सितम्बर 28 -- Chapra News: परसा, एक संवाददाता। गंडक नदी के जलस्तर में सोमवार को करीब एक फीट की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, नदी का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से नीचे है। पिछले एक-दो दिनों से जलस्तर में धीरे-धीरे हो रही वृद्धि के बावजूद परसा प्रखंड के गंडक किनारे बसे गांवों में फिलहाल बाढ़ की स्थिति सामान्य बनी हुई है। दियारा क्षेत्र के निचले इलाकों में रहने वाले लोग भी अपने घरों में सुरक्षित हैं।नदी की पेटी चौड़ी होने और पानी का बहाव तेज रहने के कारण दियारा क्षेत्र में जमा पानी बारवें, तुर्की, बेलहर और कोन्हवा की ओर से आसानी से निकल रहा है।जलस्तर यह भी पढ़ें- Bihar Flood: गंडक नदी ने उत्तर बिहार में मचा दी तबाही, बागमती-कोसी का जलस्तर भी बढ़ा; कई गांवों में हाहाकार में कमी आने के बाद बलिगांव, रसूलपुर, लतरहिया, बहलोलपुर, मनकी मनमाल, ...