छपरा, जुलाई 12 -- Chapra News: दाउदपुर (मांझी)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के नसीरा गांव में शनिवार की देर शाम एक मार्मिक हादसे में पति की जान बचाने के प्रयास में 75 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका की पहचान गांव निवासी मड़ई राम की पत्नी सीता देवी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुंच गए और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: करंट लगने से शिक्षक की गई जान, परिजनों में कोहरामघटना का विवरण जानकारी के अनुसार मड़ई राम अपने घर के एक कमरे में आराम कर रहे थे। कमरे में टेबल पंखा चल रहा था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर के समीप स्थित बगीचे में बैठे थे। इसी दौरान मड़ई राम ने पंखे की दिशा बदलने के लिए उसे घुमाने का प्रयास किया। पंखे में कर...